1 00:00:11,678 --> 00:00:15,182 डेविड एटनबरो द्वारा प्रस्तुत 2 00:00:16,517 --> 00:00:21,563 निस्संदेह रूप से, सबसे उल्लेखनीय जानवरों में से एक जो कभी अस्तित्व में रहा है, 3 00:00:22,105 --> 00:00:26,318 और निश्चित रूप से जो सबसे प्रसिद्ध जानवरों में से एक है, वह है डायनासोर। 4 00:00:27,361 --> 00:00:29,613 टिरेनासॉरस रेक्स। 5 00:00:30,656 --> 00:00:35,202 एक ऐसा जानवर जो हम सबकी कल्पना को पंख लगा देता है। 6 00:00:35,285 --> 00:00:38,247 वह किस तरह का जानवर था? 7 00:00:38,330 --> 00:00:41,542 वह दिखता कैसा था? वह रहता कैसे था? 8 00:00:41,625 --> 00:00:45,587 अब, वैज्ञानिक अनुसंधान ने ऐसे सवालों का जवाब दे दिया है। 9 00:00:45,671 --> 00:00:47,923 और केवल टी. रेक्स के बारे में ही नहीं, 10 00:00:48,006 --> 00:00:51,343 बल्कि अन्य प्रजातियों के बारे में भी जो उसके साथ रहती थीं। 11 00:00:51,426 --> 00:00:58,016 और नवीनतम इमेजिंग तकनीक की मदद से हम उन सभी का जीवंत चित्रण कर सकते हैं। 12 00:01:01,436 --> 00:01:05,440 पृथ्वी ग्रह, छह करोड़ साठ लाख साल पहले। 13 00:01:13,949 --> 00:01:17,494 आकाश उड़ने वाले दैत्यों से भरा हुआ है। 14 00:01:20,038 --> 00:01:24,084 समुद्रों की गहराईयों में विशालकाय सरीसृप गश्त करते हैं। 15 00:01:26,128 --> 00:01:29,256 और भूमि पर, तमाम प्रकार के डायनासोर, 16 00:01:30,465 --> 00:01:33,218 जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 17 00:01:39,391 --> 00:01:45,689 अब हम उस दुनिया के बारे में बहुत कुछ जानते हैं जिस पर डायनासोर राज करते थे। 18 00:01:49,651 --> 00:01:52,196 यह उनकी कहानी है। 19 00:01:55,365 --> 00:02:01,371 प्रीहिस्टोरिक प्लैनेट 20 00:02:04,374 --> 00:02:09,922 बर्फ़ीली दुनियाएँ 21 00:02:13,509 --> 00:02:15,719 पृथ्वी के सुदूर उत्तर 22 00:02:15,802 --> 00:02:19,765 और दक्षिण में जीवन अत्यंत कठिन है। 23 00:02:22,476 --> 00:02:27,898 पर, डायनासोर इन ध्रुवीय क्षेत्रों में बसने में कामयाब रहे हैं। 24 00:02:30,442 --> 00:02:35,322 अमरीका के सुदूर उत्तर में, यह नन्हा शिकारी, एक ड्रोमेयोसॉर, 25 00:02:35,405 --> 00:02:39,826 लगभग तीन महीने तक घोर अंधेरे में जीवित रहने में कामयाब रहा है। 26 00:02:41,453 --> 00:02:44,790 और अब, आख़िरकार, वसंत ऋतु आ गई है। 27 00:02:53,090 --> 00:02:55,342 उसके पास पंखों की परत है, 28 00:02:55,425 --> 00:02:58,011 क्योंकि वह अपने शरीर में गर्मी पैदा करने में सक्षम है 29 00:02:58,095 --> 00:03:00,097 और उसे यह गर्मी क़ायम रखने की ज़रूरत है। 30 00:03:01,932 --> 00:03:06,270 जो कि इन ठंडे अक्षांशों में सभी डायनासोर्स के लिए एक चुनौती है। 31 00:03:10,148 --> 00:03:12,943 बर्फ़ीली सतह पर तेज़ी से बढ़ते हुए, 32 00:03:13,026 --> 00:03:17,364 वह उन जगहों की जाँच करती है जहाँ उसे पहले कभी खाना मिला था। 33 00:03:21,159 --> 00:03:26,790 इस बर्फ़ीली दुनिया में, छोटा सा भी मौका नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। 34 00:03:35,632 --> 00:03:38,635 और हमेशा की तरह, सफल होने के लिए, 35 00:03:38,719 --> 00:03:44,016 सही समय पर हमला करना… ज़रूरी है। 36 00:03:50,814 --> 00:03:52,983 भले ही पृथ्वी के इतिहास में इस समय, 37 00:03:53,066 --> 00:03:55,903 ध्रुवीय क्षेत्र काफ़ी गर्म हैं, 38 00:03:56,486 --> 00:04:02,910 पर फिर भी, इस भूमि में मौसम में अत्यधिक परिवर्तन आते हैं। 39 00:04:06,747 --> 00:04:10,417 जब लगभग तीन महीने बाद पहली बार सूर्य उगता है, 40 00:04:12,586 --> 00:04:16,507 हर जानवर को दिन के उजाले और आने वाले गर्म दिनों का 41 00:04:17,216 --> 00:04:19,343 भरपूर फ़ायदा उठाने के लिए तैयार होना होगा। 42 00:04:24,681 --> 00:04:27,017 अगर उन्हें बड़ा शिकार करना है, 43 00:04:28,101 --> 00:04:30,896 तो नन्हे ड्रोमेयोसॉर्स को मिलकर काम करना होगा। 44 00:04:35,734 --> 00:04:38,278 और यह आया इस मौसम का उनका पहला मौका। 45 00:04:40,280 --> 00:04:42,824 हैड्रोसॉर्स का एक झुंड। 46 00:04:45,619 --> 00:04:49,331 बत्तख़ जैसी चोंच वाले यह डायनासोर हर साल यहाँ से गुज़रते हैं। 47 00:04:51,834 --> 00:04:56,046 वसंत द्वारा लाई गई ताज़ी वनस्पति की तलाश में घूमने वाले खानाबदोश। 48 00:05:06,557 --> 00:05:08,058 वे विशालकाय हैं। 49 00:05:08,141 --> 00:05:12,479 ड्रोमेयोसॉर्स तभी सफल होंगे जब वे एक दल के रूप में काम करेंगे। 50 00:05:19,069 --> 00:05:22,948 आगे एक नदी है, जो इस झुंड को पार करनी होगी। 51 00:05:37,171 --> 00:05:40,757 और ड्रोमेयोसॉर्स को पता है कि कुछ इस दौरान मारे जाएँगे। 52 00:05:59,109 --> 00:06:04,865 जैसे-जैसे सर्दी अपनी पकड़ ढीली करती है, पिघलता हुआ पानी तेज़ी से बहने लगता है। 53 00:06:08,577 --> 00:06:12,915 झुंड को इस गहरे, तेज़ बहने वाले पानी को चलकर पार करना होगा। 54 00:06:15,959 --> 00:06:18,795 मुखिया पार करने के लिए सबसे सुरक्षित जगह ढूँढने की कोशिश करते हैं। 55 00:06:27,137 --> 00:06:29,598 झुंड सावधानी से उनका अनुसरण करता है। 56 00:06:31,850 --> 00:06:34,728 शावक अपने माता-पिता के क़रीब रहते हैं। 57 00:06:35,979 --> 00:06:39,066 यहाँ एक ग़लत क़दम से उनकी जान जा सकती है। 58 00:06:41,985 --> 00:06:45,906 अपनी बारी के इंतज़ार में खड़े वयस्क, बेचैन होने लगते हैं। 59 00:06:46,698 --> 00:06:49,952 और यह संकीर्ण जगह ड्रोमेयोसॉर्स को एक मौका देती है। 60 00:07:03,632 --> 00:07:05,801 उनका लक्ष्य वे शावक होंगे। 61 00:07:18,480 --> 00:07:20,983 झुंड में दहशत फैलने लगती है। 62 00:07:27,948 --> 00:07:32,244 जिसे एक व्यवस्थित पार-गमन होना चाहिए था, वह अराजकता में बदल जाती है। 63 00:07:37,583 --> 00:07:40,210 माता-पिता और शावक बिछड़ जाते हैं। 64 00:08:19,249 --> 00:08:20,876 क़िस्मत अच्छी थी। 65 00:08:26,298 --> 00:08:30,802 झुंड दोबारा व्यवस्थित होता है और सफ़र जारी रखता है। 66 00:08:34,556 --> 00:08:38,018 ड्रोमेयोसॉर्स ने अपना मौका खो दिया… 67 00:08:40,354 --> 00:08:43,232 पर नदी ने उनका काम कर दिया है। 68 00:08:45,567 --> 00:08:47,569 कुछ हताहत हमेशा होते हैं। 69 00:08:49,238 --> 00:08:54,284 यह दावत है। और इन शिकारियों ने पूरी सर्दियों में जितना खाया था, यह उससे कहीं ज़्यादा खाना है। 70 00:09:02,918 --> 00:09:07,089 बर्फ़ीली दुनिया में, मौसमी मौके बेहद कम समय के लिए मिलते हैं। 71 00:09:07,589 --> 00:09:11,343 वसंत ऋतु अल्पकालीन होती है, और जल्द ही गर्मियाँ ख़त्म हो जाएँगी। 72 00:09:13,595 --> 00:09:17,933 इससे पहले कि सर्दियों की चुनौतियाँ लौटें, अभी काफ़ी कुछ करना बाकी है। 73 00:09:24,648 --> 00:09:29,027 नीचे की ओर, जैसे-जैसे नदियाँ चौड़ी होती हैं और धीमी होने लगती हैं, 74 00:09:29,111 --> 00:09:32,531 वे तटों पर रेत जमा करने लगती हैं, 75 00:09:32,614 --> 00:09:35,367 और द्वीपों का समूह उजागर होने लगता है। 76 00:09:39,454 --> 00:09:42,207 कुछ जानवर पहले से ही वसंत की रीतियों के लिए 77 00:09:42,291 --> 00:09:45,210 इकट्ठा होना शुरू कर चुके हैं। 78 00:09:49,381 --> 00:09:52,843 आख़िरकार, वसंत का मौसम वाक़ई आ गया है। 79 00:09:59,057 --> 00:10:02,728 दर्जनों नर ऑर्निथोमाइमस साल के 80 00:10:02,811 --> 00:10:05,355 सबसे महत्वपूर्ण पल की तैयारियाँ कर रहे हैं। 81 00:10:08,108 --> 00:10:13,447 यह शुतुरमुर्ग जैसे अजीब डायनासोर गड्ढे खोदने के लिए 82 00:10:13,530 --> 00:10:19,244 इन सुरक्षित द्वीपों को चुनते हैं, जो कि घोंसला बनाने का पहला चरण है। 83 00:10:23,582 --> 00:10:25,083 जब मादाएँ आएँगी, 84 00:10:25,167 --> 00:10:29,421 वे उन नरों को संभोग करने के लिए चुनेंगी जिन्होंने सबसे अच्छे घोंसले बनाए होंगे। 85 00:10:40,307 --> 00:10:44,811 देर से आने वालों को जगह नहीं मिलती है। 86 00:10:53,570 --> 00:10:56,782 केवल द्वीप के किनारे पर ही जगह बची है। 87 00:10:59,535 --> 00:11:02,955 और घोंसले के लिए जगह ढूँढना बस शुरुआत है। 88 00:11:08,293 --> 00:11:10,420 आख़िरकार जब अंडे दे दिए जाएँगे, 89 00:11:10,504 --> 00:11:13,924 तो उन्हें वनस्पतियों के बिस्तर में गर्म रखने की ज़रूरत होगी। 90 00:11:25,519 --> 00:11:29,231 घोंसले के लिए पर्याप्त सामग्री ढूँढना आसान नहीं है… 91 00:11:32,484 --> 00:11:36,655 इसलिए कुछ ऑर्निथोमाइमस चोरी पर उतर आते हैं। 92 00:11:51,795 --> 00:11:54,381 देर से पहुँचने का एक फ़ायदा 93 00:11:54,464 --> 00:11:57,342 यह है कि आपके पड़ोसी पहले ही मेहनत कर चुके होते हैं। 94 00:12:26,538 --> 00:12:30,667 एक असुरक्षित घोंसला बहुत बड़ा प्रलोभन है। 95 00:12:34,171 --> 00:12:37,633 ऐसी कॉलोनी में, चोरी इतनी आम है 96 00:12:38,133 --> 00:12:41,637 कि घोंसलों की कुछ सामग्रियाँ कभी न कभी 97 00:12:41,720 --> 00:12:44,973 द्वीप के लगभग हर घोंसले का हिस्सा रह चुकी होंगी। 98 00:12:46,475 --> 00:12:48,352 पर चोरी का काम जोखिम भरा है। 99 00:12:53,106 --> 00:12:54,191 रंगे हाथों पकड़ा गया। 100 00:13:01,740 --> 00:13:04,451 कुछ हैड्रोसॉर्स पास से गुज़रते हैं। 101 00:13:07,871 --> 00:13:10,415 वे पत्तेदार डालियाँ खाएँगे। 102 00:13:12,459 --> 00:13:15,671 इसलिए, आपको अपनी संपत्ति की रक्षा करने में सक्षम होना होगा। 103 00:13:22,886 --> 00:13:27,182 घोंसला बनाने में कुशल होने में कई साल लग सकते हैं। 104 00:13:29,393 --> 00:13:33,438 पर सफलता केवल अनुभव पर निर्भर नहीं करती है। 105 00:13:39,152 --> 00:13:43,365 भीड़-भाड़ वाली कॉलोनी में, हमेशा कोई संभावित पीड़ित होता है। 106 00:13:54,293 --> 00:13:58,672 ऑर्निथोमाइमस के लिए, नदी के यह द्वीप 107 00:13:58,755 --> 00:14:02,092 अंडों और अंडों से निकलने वाले शावकों को शरण देंगे। 108 00:14:07,764 --> 00:14:13,061 आगे उत्तर की ओर, तापमान कम है और परिस्थितियाँ कठिन हैं। 109 00:14:14,271 --> 00:14:18,442 फिर भी यह विशालकाय क्रेस्टेड हैड्रोसॉर्स एक ख़ास जगह का 110 00:14:19,026 --> 00:14:21,904 फ़ायदा उठाने के लिए वहीं जा रहे हैं। 111 00:14:22,738 --> 00:14:25,240 एक ऐसी जगह जहाँ उन्हें कुछ ख़ास चीज़ मिलेगी। 112 00:14:30,996 --> 00:14:35,334 इन डायनासोर्स की लंबी गर्दनें बेहद सुंदर हैं 113 00:14:35,417 --> 00:14:36,710 और उसी से उनका यह नाम पड़ा है। 114 00:14:39,338 --> 00:14:42,257 ओलोरोटाइटन, "विशालकाय स्वान।" 115 00:14:44,092 --> 00:14:48,388 उनकी पुकार उनके सिर की शिखाओं से और तेज़ हो जाती है, जो खोखली होती हैं। 116 00:15:03,028 --> 00:15:07,449 वे दुनिया के सबसे बड़े ज्वालामुखीय क्षेत्रों में से एक की ओर बढ़ रहे हैं। 117 00:15:17,251 --> 00:15:20,128 यह एक ख़तरनाक और प्रतिकूल जगह है। 118 00:15:32,975 --> 00:15:37,354 पर ओलोरोटाइटन्स साल दर साल, यहाँ लौटते हैं… 119 00:15:39,565 --> 00:15:44,653 क्योंकि ज्वालामुखी ज़मीन को अच्छी तरह गर्म रखते हैं। 120 00:15:53,579 --> 00:15:55,956 तो, वे यहीं घोंसले बनाते हैं। 121 00:16:26,486 --> 00:16:32,159 गर्म ज्वालामुखीय रेत उनके अंडों को सेने का काम करती है। 122 00:16:35,829 --> 00:16:41,502 और झुंड के आने के कुछ ही हफ़्तों बाद, अंडे फूटते हैं। 123 00:16:56,767 --> 00:17:00,062 हैड्रोसॉर्स सावधानी से अपने शावकों की देखभाल करते हैं। 124 00:17:05,192 --> 00:17:08,362 वे उनके खाने के लिए मुँह में भरकर पौधे लाते हैं। 125 00:17:13,700 --> 00:17:17,079 हर घोंसले में 20 से ज़्यादा शावक हो सकते हैं। 126 00:17:30,342 --> 00:17:35,222 शावक संक्षिप्त पर भरपूर गर्मी के समय में जन्मे हैं। 127 00:17:37,099 --> 00:17:40,602 हफ़्तों तक अस्त न होने वाले सूर्य से ऊर्जा पाकर, 128 00:17:41,603 --> 00:17:44,356 हॉर्सटेल पूरे झुंड का पेट भरने लायक 129 00:17:44,439 --> 00:17:48,068 तेज़ी से और पर्याप्त मात्रा में उगते हैं। 130 00:17:50,237 --> 00:17:55,117 इन पौधों में सबसे हरी घास की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। 131 00:18:00,038 --> 00:18:04,459 और गर्मियों के लंबे दिनों में, हैड्रोसॉर के शावक तेज़ी से बड़े होते हैं। 132 00:18:05,043 --> 00:18:09,047 वे अपने पहले साल में ही वयस्कों के आधे आकार तक पहुँच सकते हैं। 133 00:18:11,133 --> 00:18:13,844 अभी, यह ज्वालामुखीय आर्द्रभूमियाँ 134 00:18:13,927 --> 00:18:16,889 ग्रह की सबसे ज़्यादा उत्पादक जगहें हैं। 135 00:18:19,850 --> 00:18:21,393 दोनों जगहों में… 136 00:18:23,520 --> 00:18:26,523 पानी की सतह के ऊपर भी और नीचे भी। 137 00:18:28,567 --> 00:18:33,488 पर यही उत्पादकता हैड्रोसॉर्स के लिए समस्याएँ लाती है। 138 00:18:35,532 --> 00:18:39,995 गर्म, उथले तालाब मच्छरों के लिए 139 00:18:40,078 --> 00:18:42,331 शानदार प्रजनन स्थान हैं। 140 00:18:48,086 --> 00:18:53,008 हर साल, यह जन्नत ज़िंदा नर्क बन जाती है। 141 00:18:56,386 --> 00:18:59,723 हैड्रोसॉर्स की त्वचा आश्चर्यजनक रूप से पतली होती है, 142 00:18:59,806 --> 00:19:03,769 और इसलिए वे ख़ून चूसने वाले इन कीड़ों से ख़ुद की रक्षा नहीं कर पाते है। 143 00:19:10,609 --> 00:19:12,945 लगातार परेशान रहने से खाना मुश्किल हो जाता है, 144 00:19:13,028 --> 00:19:15,531 और वे ख़तरनाक रूप से कमज़ोर हो जाते हैं। 145 00:19:17,074 --> 00:19:21,703 और शावक भारी मात्रा में ख़ून खोने से मर सकते हैं। 146 00:19:27,709 --> 00:19:32,047 आख़िरकार, झुंड को इस आफ़त से बचने के लिए आगे बढ़ने पर मजबूर होना पड़ता है। 147 00:19:37,344 --> 00:19:40,889 अगर शावक झुंड के साथ नहीं चल पाते हैं, तो माँएँ उन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाती हैं। 148 00:20:02,536 --> 00:20:07,499 जैसे-जैसे वे ऊँचाई पर जाते हैं, तेज़ हवाएँ उन्हें राहत देती हैं। 149 00:20:09,585 --> 00:20:13,005 पर केवल उन्हीं को जो इतनी दूर तक चल पाने में सक्षम हैं। 150 00:20:26,059 --> 00:20:32,274 जन्म लेने वाले कई सौ हैड्रोसॉर बच्चों में, दस में से केवल एक ही पहले साल में ज़िंदा रह पाता है। 151 00:20:34,735 --> 00:20:38,947 पर जो बच जाते हैं, उनके पास वयस्क होने का अच्छा मौका है। 152 00:21:10,145 --> 00:21:12,898 इस ज्वालामुखीय घाटी में घोंसला बनाकर, 153 00:21:12,981 --> 00:21:17,486 माता-पिता अपने शावकों को जीवन की सर्वोत्तम संभव शुरुआत देते हैं। 154 00:21:22,533 --> 00:21:27,204 भले ही अल्पकालीन और गर्म ध्रुवीय गर्मियाँ भरपूर खाना देती हैं, 155 00:21:27,788 --> 00:21:30,123 यह मुसीबतें भी ला सकती हैं। 156 00:21:33,418 --> 00:21:37,714 गर्म हवा ऊपर उठती है और विद्युत आवेशित हो जाती है। 157 00:21:39,800 --> 00:21:44,012 और इससे निरंतर और ख़तरनाक बिजली के तूफ़ान पैदा होते हैं। 158 00:21:54,231 --> 00:21:55,899 अमरीका के उत्तर में, 159 00:21:55,983 --> 00:21:59,570 निरंतर धूप से उगी वनस्पति 160 00:21:59,653 --> 00:22:02,364 अब झुलस कर पूरी तरह सूख गई है। 161 00:22:10,706 --> 00:22:13,584 ज़्यादातर जानवर आग की लपटों से दूर भाग गए हैं। 162 00:22:15,002 --> 00:22:18,380 पर कुछ जानवरों के लिए, यह आपदा अवसर पैदा करती है। 163 00:22:23,802 --> 00:22:27,472 यह छह-फ़ुट लंबा डायनासोर, एक ट्रुओडॉंटेड, 164 00:22:27,556 --> 00:22:30,726 थेरोपॉड प्रजाति के छोटे सदस्यों में से एक है। 165 00:22:42,946 --> 00:22:47,868 इसकी विशाल आँखें इस धुएँ में भी इसे तेज़ दृष्टि देती हैं। 166 00:22:49,369 --> 00:22:53,457 और इसके आकार के हिसाब से, इसका दिमाग़ ग्रह के सबसे बड़े दिमाग़ों में से एक है। 167 00:22:58,921 --> 00:23:05,010 यह आर्कटिक का सबसे बुद्धिमान, अनुकूलनीय और सफल शिकारी है। 168 00:23:15,896 --> 00:23:17,689 आग की लपटों के किनारे, 169 00:23:17,773 --> 00:23:22,486 ट्रुओडॉंटिड्स उन जानवरों का शिकार करने के लिए इकट्ठा होते हैं जो आग से बचने की कोशिश में हैं। 170 00:23:31,411 --> 00:23:35,374 जो कुछ भी आग फैलाता है, वह इस दौर के सबसे चतुर आर्कटिक शिकारी के लिए 171 00:23:35,457 --> 00:23:38,585 अधिक अवसर पैदा करता है। 172 00:24:10,200 --> 00:24:11,243 सफलता। 173 00:24:26,758 --> 00:24:28,677 अल्पकालीन गर्मियाँ ख़त्म होने के बाद, 174 00:24:28,760 --> 00:24:34,057 जो जंगल गर्मियों में लगी आग से बच गए, वे रंग बदलने लगते हैं। 175 00:24:40,355 --> 00:24:45,319 अंधेरे के महीने शुरू होने से पहले, शरद ऋतु अंतिम बार फल-फूल रही है। 176 00:24:54,453 --> 00:24:58,916 अंटार्कटिक में, गर्मियों के महीनों में भी सबसे ऊँचे पहाड़ों पर 177 00:24:58,999 --> 00:25:00,834 बर्फ़ जमी है। 178 00:25:03,212 --> 00:25:09,301 पर अब, तापमान के गिरने और दिन छोटे होने के साथ, 179 00:25:09,843 --> 00:25:13,847 पूरी धरती पर ध्रुवीय सर्दी एक बार फिर फैल रही है। 180 00:25:32,366 --> 00:25:35,577 जानवरों को अब इसकी वापसी की तैयारी करनी होगी। 181 00:25:47,798 --> 00:25:52,427 दक्षिणी गोलार्ध में डायनासोर्स की अपनी प्रजातियाँ हैं। 182 00:26:00,102 --> 00:26:06,149 यह तीनों युवा एंटार्कटोपेल्टा हैं, छोटे शाकाहारी डायनासोर। 183 00:26:09,945 --> 00:26:14,157 वे इस दुनिया के सबसे शक्तिशाली कवच वाले जानवरों में से एक भी हैं। 184 00:26:22,040 --> 00:26:25,043 इसके बावजूद भी, यह युवा झुंड में ही सुरक्षित हैं। 185 00:26:33,218 --> 00:26:34,678 इस सुदूर दक्षिण में, 186 00:26:34,761 --> 00:26:39,266 जिन पौधों पर वे निर्भर हैं, वे महीनों तक नहीं उगते हैं। 187 00:27:04,541 --> 00:27:09,713 सर्दियाँ आने के साथ, ये युवा ज़्यादातर समय आराम करके बिताते हैं। 188 00:27:19,806 --> 00:27:24,394 एक साथ रहने से शरीर की गर्मी बचती है और, इसलिए, ऊर्जा भी बचती है। 189 00:27:27,356 --> 00:27:32,236 सामने के शक्तिशाली पैरों से, वे इस शीतकालीन मांद को बड़ा कर सकते हैं। 190 00:27:41,119 --> 00:27:44,581 पर हर बार उनकी वापसी पर, वे थोड़े बड़े हो गए हैं। 191 00:27:48,126 --> 00:27:51,547 उनकी मांद थोड़ी छोटी पड़ गई है, 192 00:27:52,840 --> 00:27:58,220 और भाईचारे का बंधन टूटने लगता है। 193 00:28:15,362 --> 00:28:19,533 हर बढ़ते जानवर के लिए, यह एक असुरक्षित समय है। 194 00:28:24,538 --> 00:28:27,416 ऐसा समय जब प्रत्येक को अलग होकर 195 00:28:27,499 --> 00:28:33,338 अपना ख़ुद का इलाक़ा ढूँढने के लिए पहला क़दम बढ़ाना होगा। 196 00:28:50,105 --> 00:28:54,401 हैड्रोसॉर्स के झुंड दोबारा सफ़र पर निकले हैं। 197 00:28:58,071 --> 00:29:01,867 चूँकि बहुत कम खाना उपलब्ध है, यह विशालकाय शाकाहारी 198 00:29:01,950 --> 00:29:05,162 खाने की तलाश में गर्म जगहों में आए हैं… 199 00:29:13,670 --> 00:29:18,383 दूसरों को कड़ी ध्रुवीय सर्दी सहने के लिए छोड़कर। 200 00:29:32,481 --> 00:29:34,316 एक उपयुक्त इलाक़ा ढूँढना 201 00:29:34,399 --> 00:29:38,195 जानवरों को उस स्थान से बहुत दूर ले जा सकता है जहाँ से उनका जीवन शुरू हुआ था। 202 00:29:39,988 --> 00:29:43,492 यह ऐसी खोज है जिसमें कई ज़िंदा नहीं बचेंगे। 203 00:29:55,379 --> 00:29:59,424 एक अच्छे इलाक़े में ऐसी जगह होना ज़रूरी है जहाँ आश्रय लिया जा सके। 204 00:30:02,010 --> 00:30:03,762 शायद, एक गुफ़ा। 205 00:30:11,854 --> 00:30:14,273 सबसे ठंडे महीनों में भी, 206 00:30:14,356 --> 00:30:17,818 ज़्यादातर गुफ़ाओं में तापमान कम ही बदलता है। 207 00:30:21,655 --> 00:30:25,409 पर यह पहला नहीं है जो इसकी ओर आकर्षित हुआ है। 208 00:30:30,372 --> 00:30:33,083 यह गुफ़ा चमकती है 209 00:30:46,763 --> 00:30:51,476 यह मच्छर जैसे दिखने वाले कीड़ों के लार्वा के जाल हैं 210 00:30:51,560 --> 00:30:55,355 जो अपने शिकार को आकर्षित करने के लिए प्रकाश उत्पन्न करते हैं। 211 00:31:09,536 --> 00:31:11,455 यह एक एंटार्कटोपेल्टा के लिए 212 00:31:11,538 --> 00:31:16,043 सबसे ख़राब सर्दियों के मौसम से बचने के लिए उत्तम जगह है। 213 00:31:18,003 --> 00:31:22,883 इन जीवंत तारों के नीचे वह सुरक्षित रहेगा… 214 00:31:24,551 --> 00:31:29,097 जबकि बाहर, बर्फ़ गिरने लगती है। 215 00:31:39,024 --> 00:31:43,695 सबसे ठंडे महीनों में, आर्कटिक का सुदूर उत्तर जमकर 216 00:31:43,779 --> 00:31:47,199 एक शानदार शीतकालीन वंडरलैंड का रूप ले सकता है। 217 00:31:50,327 --> 00:31:54,831 सभी डायनासोर जगह छोड़ने या आश्रय ढूँढने का फैसला नहीं लेते हैं। 218 00:31:56,291 --> 00:31:59,503 सबसे विशालकायों में इसे झेलने की शक्ति होती है। 219 00:32:03,173 --> 00:32:05,384 पैकिराइनोसॉर्स। 220 00:32:06,552 --> 00:32:11,390 सिर पर बेहद मज़बूत कवच वाले दो-टन के शाकाहारी। 221 00:32:12,724 --> 00:32:15,060 वे जंगल में आश्रय ढूँढते हैं, 222 00:32:15,143 --> 00:32:18,105 सुप्त पेड़ों की अंतिम पत्तियों को खाते हुए 223 00:32:18,188 --> 00:32:20,899 और फ़र्न के बीच गिरे हुए फल ढूँढते हुए। 224 00:32:25,404 --> 00:32:27,155 शरद ऋतु का कामोन्माद ख़त्म हो गया है, 225 00:32:29,283 --> 00:32:34,663 पर कम प्रभावशाली नर अब भी सामाजिक अधिक्रम में ऊपर उठाने की कोशिश करते हैं। 226 00:32:36,582 --> 00:32:38,876 पर वे भूल गए हैं कि मुखिया कौन है। 227 00:32:46,216 --> 00:32:50,220 यह बूढ़ा डायनासोर अभी भी एक भयावह प्रतिद्वंदी है 228 00:32:50,304 --> 00:32:52,639 जिसे केवल कुछ ही चुनौती देने की कोशिश करेंगे। 229 00:33:01,565 --> 00:33:05,861 लड़ाकू नरों को खाने या आराम करने के लिए ज़्यादा समय नहीं मिलता है। 230 00:33:07,070 --> 00:33:11,617 कम आहार के कारण, दोबारा शक्ति संजोना कठिन है, 231 00:33:11,700 --> 00:33:14,077 और घाव भरने में ज़्यादा समय लगता है। 232 00:33:17,706 --> 00:33:19,333 और हालात बदतर बन गए हैं… 233 00:33:21,960 --> 00:33:27,382 क्योंकि आर्कटिक का सबसे शक्तिशाली शिकारी हमेशा शिकार पर रहता है। 234 00:33:39,561 --> 00:33:41,605 ननुकसॉरस। 235 00:33:45,234 --> 00:33:47,861 टी. रेक्स का एक छोटा रिश्तेदार, 236 00:33:47,945 --> 00:33:51,949 फिर भी यह एक पैकिराइनोसॉर से निपटने के लिए काफ़ी बड़ा है। 237 00:34:01,834 --> 00:34:05,712 इन प्राचीन दुश्मनों के लिए, इन परिस्थितियों में, 238 00:34:05,796 --> 00:34:11,760 लड़ाई का नतीजा आश्चर्य से नहीं, बल्कि रणनीति से निकलेगा। 239 00:34:26,775 --> 00:34:30,821 पेड़ों के बीच, झुंड के लिए दल बनाकर खड़े होना कठिन है। 240 00:34:32,197 --> 00:34:34,867 अकेलों को जल्दी से अलग किया जा सकता है। 241 00:34:38,996 --> 00:34:45,918 बेचैन दल खुले मैदान में सामरिक वापसी करता है। 242 00:34:48,922 --> 00:34:51,049 ननुकसॉर्स उनके पीछे जाते हैं। 243 00:35:13,947 --> 00:35:18,827 यहाँ, झुंड क़रीब खड़े होकर 244 00:35:18,911 --> 00:35:24,333 बख़्तरबंद सिर और माँसपेशियों की अभेद्य दीवार बनाने में सक्षम होंगे। 245 00:35:40,432 --> 00:35:42,643 बर्फ़ीला तूफ़ान बदतर हो जाता है। 246 00:35:47,147 --> 00:35:48,982 यह एक व्याकुल लड़ाई है। 247 00:35:51,443 --> 00:35:54,780 ऐसी लड़ाईयाँ कई दिनों तक चल सकती हैं। 248 00:36:11,588 --> 00:36:15,300 जब तक वे एक-दूसरे के साथ हैं, झुंड सुरक्षित रहेगा। 249 00:36:18,720 --> 00:36:21,974 पर ननुकसॉर्स सही मौके का इंतज़ार कर रहे हैं… 250 00:36:24,184 --> 00:36:27,479 और बीच-बीच में कमज़ोरियाँ ढूँढ रहे हैं। 251 00:36:42,494 --> 00:36:45,581 बर्फ़ीला तूफ़ान अब एक अस्थायी विराम लाता है। 252 00:37:07,352 --> 00:37:13,901 पर तूफ़ान ख़त्म होते ही, लड़ाई फिर शुरू होती है। 253 00:37:21,783 --> 00:37:23,744 तनावपूर्ण विरोध की इस परीक्षा में, 254 00:37:24,453 --> 00:37:28,123 जब कोई एक जानवर विचलित होता है… 255 00:37:30,667 --> 00:37:33,837 तुरंत अफ़रा-तफ़री मच जाती है। 256 00:37:38,842 --> 00:37:42,513 जबकि झुंड भाग रहा है, शिकारियों के पास मौका है। 257 00:37:54,858 --> 00:37:56,568 जबकि आखेट जारी रहता है, 258 00:37:56,652 --> 00:38:00,489 एक थका हुआ नर झुंड के साथ बने रहने में असफल होता है। 259 00:38:05,661 --> 00:38:11,500 अंत में बस मुड़कर अपने दुश्मनों का सामना करना ही एकमात्र विकल्प है। 260 00:38:33,647 --> 00:38:37,651 एक पैकिराइनोसॉर लड़ाई हार गया है। 261 00:38:41,864 --> 00:38:44,950 पर यह युद्ध पूरी सर्दियों में जारी रहेगा। 262 00:38:50,122 --> 00:38:53,083 जब तक कि सूर्य दोबारा बर्फ़ीली दुनिया में लौटकर 263 00:38:53,166 --> 00:38:58,714 इन शानदार जीवों को राहत नहीं पहुँचाता है यहाँ के जानवर महीनों तक 264 00:39:00,215 --> 00:39:02,926 पूर्ण अंधकार का सामना करेंगे। 265 00:39:11,810 --> 00:39:13,770 अगली बार प्रीहिस्टोरिक प्लैनेट में, 266 00:39:13,854 --> 00:39:17,983 जिराफ़ के आकार का एक उड़ने वाला विशालकाय जीव 267 00:39:18,066 --> 00:39:21,695 प्रागैतिहासिक जंगल के उलझे हुए पेड़ों के बीच शिकार करता है। 268 00:39:22,988 --> 00:39:25,532 और इस हरे-भरे ग्रह के शामियाने के नीचे, 269 00:39:25,616 --> 00:39:31,246 डायनासोर घात लगाते हैं, प्रदर्शन करते हैं, और भूमिगत यात्रा भी करते हैं। 270 00:39:31,330 --> 00:39:34,416 इन कहानियों के पीछे के विज्ञान को जानने के लिए, 271 00:39:34,499 --> 00:39:38,921 अभी प्रीहिस्टोरिक प्लैनेट के शो पेज पर जाएँ। 272 00:41:06,967 --> 00:41:08,969 उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता